National News

कांग्रेस ने पौड़ी के उपजिलाधिकारी के खिलाफ धरना दिया

कांग्रेस ने पौड़ी के उपजिलाधिकारी के खिलाफ धरना दिया

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी के उपजिलाधिकारी पर अग्निवीरों की भर्ती के लिए जरूरी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जमा युवाओं की भीड़ के बीच एक कांग्रेस कार्यकर्ता से खराब में बात करने तथा उसे धक्का देने का आरोप लगाते हुए पार्टी ने आज धरना दिया और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में बडी .....

Read More
सरकार ने देश को अंधेरे में रखा एमएसपी को लेकर समिति नहीं बनाना चाहती: टिकैत

सरकार ने देश को अंधेरे में रखा एमएसपी को लेकर समिति नहीं बनाना चाहती: टिकैत

नयी दिल्ली किसान नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर समिति नहीं बनाना चाहती और इस मामले में देश को अंधेरे में रखा जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर अपने उन उद्योगपति दोस्तों की मदद करने के लिए एमएसपी पर कानून नहीं बनाने का आरोप लगाया जो कम दरों पर किसानों से फसल खरीदते हैं और उच्च कीमतों पर प्रसंस्कृत उत्पाद बेचते हैं।


Read More

नीतीश प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त लेकिन दावेदार नहीं: जदयू अध्यक्ष

नीतीश प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त लेकिन दावेदार नहीं: जदयू अध्यक्ष

पटना। जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सोमवार को कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं पर उनमें इसके लिए जरूरी सभी गुण मौजूद हैं। ललन ने कहा कि कुमार विपक्षी एकता बनाने की दिशा में काम करेंगे और अगर 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा हार जाती है तो जिसको भी मौका मिलेगा वह प्रधानमंत्री बन जाएगा। सिंह ने कहा कि वे वही दोहरा हैं जो नीतीश कुमार ने .....

Read More
पीयूसीएल ने टोंक में गौ हत्या मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की

पीयूसीएल ने टोंक में गौ हत्या मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की

जयपुर।  स्वयंसेवी संस्था पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) ने रविवार को टोंक जिले में गौ हत्या एवं अन्य मामलों में राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक टोंक को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीयूसीएल की अध्यक्ष कविता श्रीवास्तव ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि टोंक के दतवास थाना क्षेत्र में गौ हत्या मामले में दर्ज प्.....

Read More
सुप्रीम कोर्ट से शाहनवाज हुसैन को बड़ी राहत FIR दर्ज करने के आदेश पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट से शाहनवाज हुसैन को बड़ी राहत FIR दर्ज करने के आदेश पर लगाई रोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शाहनवाज हुसैन के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता को भी नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने वीरता से सितंबर के तीसरे हफ्ते तक नोटिस का जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर 2018 में कथित रेप केस मामले में स.....

Read More
शिंदे के मंत्री संग अशोक चव्हाण की बंद कमरे में मुलाकात से अटकलें तेज

शिंदे के मंत्री संग अशोक चव्हाण की बंद कमरे में मुलाकात से अटकलें तेज

महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नए कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। हालांकि दोनों इसे सामान्य मुलाकात बता रहे हैं। खबर है कि कांग्रेस और एकनाथ शिंदे के मंत्री के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात चलती रही। खास बात यह रही कि विश्वास मत के दौरान भी चव्हाण की गैरमौजूदगी चर्चा में रही।.....

Read More
चीन ने भारत के साथ सीमा समझौतों की अवहेलना की द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ रहा है असर: जयशंकर

चीन ने भारत के साथ सीमा समझौतों की अवहेलना की द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ रहा है असर: जयशंकर

साओ पाउलो (ब्राजील)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि चीन ने भारत के साथ सीमा समझौतों की अवहेलना की है जिससे द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थायी संबंध एकतरफा नहीं हो सकते है और इसमें परस्पर सम्मान होना चाहिए। क्षेत्र के साथ समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दक्षिण अमेरिका की अपनी छह दिवसीय यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे जयशंकर ने शनिवार को.....

Read More
राहुल ने साधा PM मोदी पर निशाना पूछा- गांधी-पटेल की पावन भूमि पर कौन फैला रहा ज़हर?

राहुल ने साधा PM मोदी पर निशाना पूछा- गांधी-पटेल की पावन भूमि पर कौन फैला रहा ज़हर?

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमलावर रहते हैं। एक बार फिर से राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और सवाल पूछे हैं। राहुल ने नरेंद्र मोदी से साफ तौर पर पूछा है कि प्रधानमंत्री बताना चाहिए कि आखिर महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती पर यह जहर कौन फैला रहा है। आपके ट्वीट में राहुल गांधी ने .....

Read More
सिसोदिया पर कपिल मिश्रा का पलटवार ज़िंदगी भर की औरंगज़ेब की इबादत

सिसोदिया पर कपिल मिश्रा का पलटवार ज़िंदगी भर की औरंगज़ेब की इबादत

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुबह सवेरे एक ऐसा दावा कर दिया है जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति गर्म हो चुकी है। दरअसल मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि उनके पास भाजपा में शामिल होने का संदेश आया था। लेकिन मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं सर कटा लूंगा लेकिन उनके सामने नहीं झुकूँगा। अब इसे को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया जा रहा है। भाजपा के कपिल मिश्रा ने पलटवार में कहा कि ज़िंदगी भर औरं.....

Read More
ओडिशा में जाली प्रमाणपत्र मामले में तीन लोग गिरफ्तार

ओडिशा में जाली प्रमाणपत्र मामले में तीन लोग गिरफ्तार

बरहमपुर। ओडिशा में बरहमपुर विश्वविद्यालय के निकट पिछले साल सेना में भर्ती के लिए पिछले साल आयोजित रैली में हिस्सा लेने के लिये जाली निवासी प्रमाण पत्र पेश करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया जबकि गंजाम जिले में उनके लिए जाली दस्तावेज बनाने के आरोप में एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोलांथरा थाना क्षेत्र के सुवानी गांव के बी. लोकेश (20).....

Read More

Page 712 of 1068

Previous     708   709   710   711   712   713   714   715   716       Next