यमुना में डूबे नोएडा के पांच युवक पांचों के शव मिले

यमुना में डूबे नोएडा के पांच युवक पांचों के शव मिले

नोएडा के सलारपुर के रहने वाले 5 लड़के डीएनडी के पास दिल्ली की सीमा पर यमुना नदी में डूब गए हैं। साथियों की चीख पुकार सुनने के बाद किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इन सभी की मौत हो चुकी है। ये पांचो श्री कृष्ण की मूर्ति को विसर्जन करने के लिए डीएनडी के पास यमुना नदी गए थे। पांचों के शव मिल गए है। शव को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है।


हुआ था धर्मिक अनुष्ठान

इनके यहां कोई धर्मिक अनुष्ठान हुआ था और ये डीएनडी के पास यमुना नदी पर पहुंचे थे। रविवार की देर शाम यह लोग नदी में मूर्ति और हवन सामग्री का विसर्जन करने गए थे। तभी हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि एक.दूसरे को बचाने के चक्कर में 5 लोग नदी में बह गए हैं। पांचों युवक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। फेस टू की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। यह सभी आपस में दोस्त हैं।

नौ नंबर पिलर पर हुआ हादसा रविवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का विसर्जन करने डीएनडी के पास पुल नंबर 9 पर पहुंचे थे। वहां मूर्ति विसर्जन करते वक्त दो युवकों का पैर फिसला। उन्हें बचाने के लिए तीन और नदी में कूद गए। पानी बहुत ज्यादा और तेज बहाव होने के कारण पांचों डूब गए। आस.पास मौजूद गोताखोरों ने युवकों को बचाने की कोशिश की। ये हुई युवकों की पहचान यमुना नदी में डूबने वाले अंकित  लकी 16 ललित 17 बीरू 19 ऋतुराज उर्फ सानू 20 की पहचान कर ली गई है। इनके साथ और लोग भी यमुना नदी पर आए थे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि पांचों के शव निकले जा चुके है।


 p1i5qz
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *