बरेली: पड़ोसी ने विवाद के चलते शराब के नशे में महिला को पहले पीटा, फिर महिला का कान काटा

बरेली: पड़ोसी ने विवाद के चलते शराब के नशे में महिला को पहले पीटा, फिर महिला का कान काटा

बरेली में शुक्रवार रात शराब के नशे में पड़ोसी ने एक महिला पर हमला कर दिया। पहले तो महिला को बुरी तरह से पीटा। उसके बाद आरोपी ने महिला का कान काट दिया। महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

शराब के नशे में परेशान करता है सुखलाल

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र की हथमना गांव निवासी प्रेमवती अपने परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सुखलाल से एक साल से पुराना विवाद चल रहा है। कभी रास्ते में कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। उसके कई बार आरोपी शराब के नशे में गाली गलौज कर चुका है। शुक्रवार रात आरोपी सुखलाल शराब के नशे में महिला के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने हमला कर दिया।

महिला का कान काटा

आरोपी सुखलाल ने महिला को बेरहमी से पीटा। उसके बाद महिला का कान काट दिया। महिला के सिर में भी धारदार हथियार से हमला किया है। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह महिला की जान बचाई। बहेड़ी थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। महिला का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


 ifh9nd
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *