यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में मिली लड़की की लाश

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में मिली लड़की की लाश

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के राया इलाके में सूटकेस में मिली लड़की की लाश की पहचान पुलिस नहीं कर सकी है। दिल्ली-NCR के थानों को लड़की के पोस्टर भेजे गए हैं। सर्विलांस, क्राइम ब्रांच के साथ स्पेशल टीम को लड़की के सनसनीखेज हत्या के केस पर लगाया गया है। मगर पुलिस के पास सटीक जानकारी नहीं है।

कत्ल से पहले का स्ट्रगल लड़की के शरीर की चोटों में दिख रहा

कत्ल की वजह क्या है? ये लड़की कहां की है? कत्ल कहां हुआ, फिर लाश यहीं पर क्यों फेंकी? जैसे सवालों में फिलहाल पुलिस उलझी हुई है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। क्योंकि सीने में गोली के निशान के साथ बारुद मिलने की आशंका है। इससे ये पता चलता है कि गोली बहुत नजदीक से मारी गई थी। वहीं, शरीर पर कई चोट दी गई थी। इनसे कत्ल के पहले का स्ट्रगल दिखता है। वहीं, सूटकेस और कपड़ों की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कातिल से हुई एक गलती, पुलिस को उस तक पहुंचाने में मदद करेगी। पुलिस ने आस-पास के शहरों में दर्ज हुई गुमशुदगी के बारे में भी पता किया है, मगर लड़की की पहचान से कोई रिपोर्ट मैच नहीं

पुलिस चौकी से डेढ़ किमी. दूर मिला सूटकेस

पुलिस एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को भी खंगाल रही है। मथुरा के थाना राया क्षेत्र में एक्सप्रेस वे कट पुलिस चौकी से महज डेढ़ किलोमीटर दूर सूटकेस में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। युवती का सूटकेस में पॉलीथिन में पैक था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सूटकेस से शव को निकाला और तलाशी ली। लेकिन शव के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला। युवती का शव यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा टोल से करीब 13 किमी. आगरा की तरफ 20 मीटर दूर सर्विस रोड पर पड़ा था। युवती का शव लाल रंग के सूटकेस में था। नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर शव मिलने से अंदेशा जताया जा रहा है कि शव को कहीं बाहर से लाया गया और यहां फेंककर हत्यारे फरार हो गए।

अलीगढ़, हाथरस, नोएडा भेजी गईं टीमें

युवती कौन है,उसकी हत्या किसने की यह सब जानने के लिए एसएसपी ने पुलिस की 4 टीम बनाई हैं। थाना राया,स्वाट,सर्विलांस और एसओजी की टीम पूरे मामले के खुलासे में लगाई गई हैं। स्वाट,एसओजी और राया पुलिस की टीम आसपास के जिलों में गईं हैं। अलीगढ़, हाथरस, नोएडा, बुलंदशहर आदि जिलों के थानों में यह पता किया जा रहा है कि इस तरह की कोई गुमशुदगी तो नही दर्ज थी।

72 घंटे बाद होगा पोस्टमॉर्टम

युवती का शव फिलहाल पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया गया है। 72 घंटे तक शिनाख्त और परिजनों के आने का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों के पैनल से पोस्ट मार्टम कराया जायेगा। शिनाख्त न होने की सूरत में पुलिस शव का अंतिम संस्कार करेगी।

पुलिस के अनुसार युवती की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। युवती का रंग गोरा, काले बाल सलेटी कलर की टी शर्ट हाफ बाजू की जिस पर लेजी डेज लिखा हुआ था। युवती ने नीला और सफेद रंग का प्लाजो पहना हुआ था। युवती के बाएं हाथ में कलावा और काला धागा भी बंधा हुआ था। पैरों में हरे रंग की नेल पॉलिश लगी हुई थी। पुलिस को संभावना है कि युवती की हत्या कहीं और की गई फिर सबूत मिटाने के लिए शव को यहां फेंक दिया।


 omusf6
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *