Himachal Pradesh Elaction: हिमाचल चुनाव में 42 सीटों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया

Himachal Pradesh Elaction: हिमाचल चुनाव में 42 सीटों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया

हिमाचल प्रदेश: हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। इसकी वजह मुख्य राजनीतिक दलों की ओर से की गईं मुफ्त की सौगात वाली घोषणाओं को माना जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में कुल पंजीकृत मतदाताओं में 49.5 प्रतिशत महिलाएं थीं। निर्वाचन विभाग से मिले क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 4.4 प्रतिशत अधिक मतदान किया। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए रिकॉर्ड 75.6 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राज्य की कुल 68 में से 42 विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया। सात निर्वाचन क्षेत्रों में, वोट डालने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में 5,000 अधिक रही। जोगिंदरनगर में यह अंतर सबसे अधिक 8,189 रहा। सुलह में 6,276, जयसिंहपुर में 6,048, बड़सर में 6,035, भोरंज में 5,882, नादौन में 5,536 और सुजानपुर में 5,613 का अंतर रहा। इसके साथ ही 11 सीटों पर पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या तीन से पांच हजार तक अधिक रही।

इन सीटों में बैजनाथ (4,962), ज्वालामुखी (4,856), ज्वाली (4,477), धरमपुर (3,985), देहरा (3,923), फतेहपुर (3,638), हमीरपुर (3,520), नगरोटा (3,489), पालमपुर (3,381) और शाहपुर (3,334) शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार कुल 27,88,925 में 20,19,182 (72.4 प्रतिशत) पुरुषों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, वहीं 27,37,845 में से 21,01,483 (76.8 प्रतिशत) महिलाओं ने मतदान किया। पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या 82,301 अधिक रही। चुनाव लड़ने वाले 412 उम्मीदवारों में से 24 महिलाएं हैं। महिलाओं के बढ़ चढ़कर मतदान करने से 22 विधानसभा क्षेत्रों में नतीजे प्रभावित हो सकते हैं।


 h4bzku
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *