मस्ती के मूड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

मस्ती के मूड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बीते दिनों प्रियंका अपने हेयर केयर ब्रांड को प्रमोट करने भारत आई थीं। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका मस्ती के मूड में नजर आईं। इस वीडियो में देसी गर्ल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूही दोसानी के साथ मिथुन चक्रवर्ती के ये रात में जो मजा है गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में रूही उनसे कहती हैं, प्रियंका, जाना है क्या आज रात को जिस पर प्रियंका ने जवाब दिया, वैसे हम लोग कैब का इंतजार कर रहे हैं न और कैब ने अभी कैंसिल किया, तो फिर दूसरी कैब ढूंढनी पड़ेगी। इसके बाद दोनों बाथ रोब में जमकर मस्ती करती हुई दिखाई दीं। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, वो जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा के साथ बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स जैसे इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और सीरीज सिटाडेल है, जिसमें वह दिखाई देंगी।


 8w0b8p
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *