बिपाशा बसु बनीं मां:शादी के 6 साल बाद बेटी को दिया जन्म, बेटी का नाम रखा देवी

बिपाशा बसु बनीं मां:शादी के 6 साल बाद बेटी को दिया जन्म, बेटी का नाम रखा देवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 12 नवंबर को लिटिल प्रिंसेस को जन्म दिया है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा लंबे समय से इस मोमेंट का इंतजार कर रहे थे। दोनों अपनी बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड थे, आखिरकार शादी के 6 साल बाद कपल का इंतजार खत्म हुआ।

बिपाशा ने की बेटी के जन्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट

​​​​​बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी के आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। पोस्ट शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- देवी बसु सिंह ग्रोवर प्यार और मां के आशीर्वाद की हमारे घर एक पवित्र अत्मा है

बेबी के जन्म से पहले ही बिपाशा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू के में इस बात का खुलासा किया था कि वो चाहती हैं कि उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हो। मीडिया से बातचीत में बिपाशा ने कहा- जब भी बच्चे की बात आती थी, तो वो और करण हमेशा चाहते हैं कि घर पर बेटी का जन्म हो। इतना ही नहीं हम अपने बेबी को शी ही बुलाते हैं।

अगस्त में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

बिपाशा बसु ने इस साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। तब से लेकर अभी तक बिपाशा ने सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी के दिनों की कई फोटो साझा कर चुकी हैं। बिपाशा ने कई मैटरनिटी शूट्स कराए हैं, साथ ही कपल ने प्रेग्नेंसी फेज के दौरान कई वीडियोज भी शेयर किए हैं, जिन्हें यूजर्स ने बेहद पसंद किया है। बता दें, काफी समय से बिपाशा और करण की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। हालांकि, कपल ने कभी इस बात पर कोई रिएक्ट नहीं किया था।

अप्रैल 2016 में हुई थी कपल की शादी

बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल 2016 में की थी। करण और बिपाशा की मुलाकात अलोन के सेट पर हुई थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार करण और विपाशा ने शादी का फैसला लिया। बता दें कि बिपाशा करण की 3 पत्नी हैं, इससे पहले करण ने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम के साथ शादी की थी, लेकिन दोनों ही शादियां महज कुछ समय तक ही चल पाई।


 i1223a
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *