गाजियाबाद: पुलिस एनकाउंटर में 3 बदमाश घायल; साहिबाबाद में गाड़ियों का शीशा तोड़ने वाले दो पकड़े, मोदीनगर में गोकश को लगी गोली

गाजियाबाद: पुलिस एनकाउंटर में 3 बदमाश घायल; साहिबाबाद में गाड़ियों का शीशा तोड़ने वाले दो पकड़े, मोदीनगर में गोकश को लगी गोली

गाजियाबाद में शुक्रवार रात को साहिबाबाद और मोदीनगर इलाके में मुठभेड़ हुई है। साहिबाबाद में दो लुटेरों और मोदीनगर में एक गोकश को पैर में गोली लगी है। तीनों को अस्पतालों में भर्ती कराया है। आरोपियों से अवैध हथियार, कारतूस और लूट-चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं।

SP सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया, साहिबाबाद थाना पुलिस गुरुवार रात चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। वे रुकने की बजाय हिंडन चौकी तिराहा की तरफ तेज रफ्तार में भागे। पुलिस के पीछा करने पर बाइक सवारों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। इस दौरान दोनों बदमाशों को पैर में गोली लग गई।

उनकी पहचान विवेक बंसल उर्फ विक्की और नमन कपूर के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली में सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, चोरी के 13 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि वे एनसीआर में गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान चुराते हैं।

जंगलों में करते थे पशुओं का कटान

उधर, मोदीनगर थाना क्षेत्र में तिबड़ा रजवाहा से मानकी रोड के पास वाले रास्ते पर मुठभेड़ हुई है। इसमें मेरठ के लिसाड़ी गेट का रहने वाला गोकश आस मोहम्मद गोली लगने से घायल हुआ है।

आस मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि वो अपने साथी गोलू संग मिलकर पशुओं का कटान जंगलों में करता है और 200 रुपए किलो रेट पर परवेज-आरिफ की दुकान पर बेच देता है।

आस मोहम्मद ने गाजियाबाद के भोजपुर सहित मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर में गोकशी की कई घटनाएं स्वीकारी हैं। आरोपी से बाइक, तमंचा, कारतूस और छुरा बरामद हुआ है।


 myelwq
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *