हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। आलिया ने 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के 5 दिन बाद आज आलिया को डिस्चार्ज कर दिया गया है। आज सुबह रणबीर और आलिया अपनी लाडली को लेकर कपूर हाउस पहुंचें। वहीं नन्ही परी के वेकलम के लिए कपूर खानदान में जोरों-शोरों पर तैयारियां की गई हैं।

नन्ही परी को देखने के लिए फैंस हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए

हॉस्पिटल से निकलते हुए रणबीर और आलिया की कार की कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं। इस दौरीन ब्लैक रेंज रोवर कार में रणबीर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आए। वहीं आलिया और उनकी नन्ही परी की पहली झलक पाने के लिए फैंस हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए थे।

मां बनने के बाद आलिया की पहली झलक आई सामने

आलिया की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो कार के शीशे से बाहर देखती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान आलिया नो मेकअप लुक में दिखाई दीं। वहीं मां बनने की खुशी भी उनके चहरे पर साफ दिख रही थी। हालांकि अभी तक लिटिल प्रिंसेस का चहरा सामने नहीं आया है।

हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है

आलिया ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में अपनी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा था, हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। आलिया और रणबीर की तरफ से प्यार, प्यार, प्यार।

शादी के 2 महीने बाद की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फिर उसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने इस साल शादी कर ली। शादी के 2 महीने बाद यानी 27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।


 dtohnw
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *