RRR का जापान में भी जलवा: 3 इडियट्स को छोड़ा पीछे, जापान में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बनी

RRR का जापान में भी जलवा: 3 इडियट्स को छोड़ा पीछे, जापान में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बनी

भारत में जबरदस्त सफलता के बाद अब आरआरआर कमाई के मामले में जापान में भी झंडे गाड़ रही है। जापान में 240 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई आरआरआर ने 17 दिनों में इंडियन रुपए से करीब 10 करोड़ कमा लिया है। इसके साथ ही ये आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स को पीछे छोड़ते हुए जापान में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। इसके आगे अब रजनीकांत की 24 साल पहले रिलीज हुई फिल्म मुथु और एस एस राजामौली की बाहुबली 2 है। जाहिर है फिल्म के लीड एक्टर्स राम चरण और जूनियर एनटीआर ने जापान में अपनी इस फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया था।


रजनीकांत की 24 साल पहले रिलीज फिल्म अभी भी टॉप पर

जापान में इंडियन फिल्मों की कमाई की बात करें तो 24 साल पहले रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म मुथु 22 करोड़ के साथ अभी भी टॉप पर बनी हुई है। वहीं करीब 16 करोड़ के साथ बाहुबली 2 दूसरे नंबर पर काबिज है। 9 करोड़ की कमाई के साथ 3 इडियट्स अब तक तीसरे पोजिशन पर थी लेकिन आरआरआर ने अब 10 करोड़ की कमाई के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।


RRR ने 1200 करोड़ से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया

आरआरआर ने अब तक 1200 करोड़ से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है और अभी भी दुनिया के कई हिस्सों में फिल्म की कमाई जारी है। जापान के अलावा हाल में ही फिल्म को अमेरिका के कई शहरों में फिर से रिलीज किया गया। अमेरिका में फिल्म ने रिकार्ड तोड़ कमाई करते हुए 110.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यूएई में भी फिल्म ने 37.8 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।


पैन इंडिया रिलीज हुई थी फिल्म 

एस.एस. राजामौली के डायरेक्शन में बनी पैन इंडिया फिल्म आरआरआर में राम चरण,जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और श्रेया सरन मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म में अजय देवगन ने भी कैमियो किया था। 25 मार्च 2022 को फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी।


 rbxugk
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *