SNK पान मसाला फैक्ट्री में भीषण आग: 20 मिनट में पूरी फैक्ट्री में फैली, कई गाड़ियां जलकर राख

SNK पान मसाला फैक्ट्री में भीषण आग: 20 मिनट में पूरी फैक्ट्री में फैली, कई गाड़ियां जलकर राख

कानपुर: SNK पान मसाला फैक्ट्री में सुबह 8.30 बजे भीषण आग लग गई। सिर्फ 20 मिनट के आग फैक्ट्री में पूरी तरह से फैल गई। परिसर में खड़ी गाड़ियां भी धूं-धूंकर जलने लगीं। इसके बाद फजलगंज फायर स्टेशन से एक-एक करके करीब 7 गाड़ियां वहां पहुंची। CFO और SFO की मौजूदगी में 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


ऐसा अनुमान लगाया गया है कि शॉट सर्किट से आग भड़की। आग की लपटें और धुआं 4 किमी. देखा गया। फैक्ट्री में काम कर मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।


फैक्ट्री के अंदर पॉलीथिन की वजह से तेजी से फैली आग

पनकी साइट नंबर वन पर कुरेले ग्रुप की SNK के नाम से गुटखा फैक्ट्री है। CFO दीपक शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पहले 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ ही दो SFO कैलाश चंद्र और विनोद पांडेय मौके पर भेजा गया था।


2 घंटे की कड़ी मशक्कत से करीब 10:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लगी है। फैक्ट्री के अंदर पॉलीथिन ज्यादा होने के चलते आग तेजी से फैली थी। मगर, समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने से आग पर 2 घंटे की मशक्कत से काबू पा लिया गया।


आग को बढ़ने से रोका फिर बुझाया

जिस फैक्ट्री में आग लगी थी, उसके चारों तरफ बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने सबसे पहले पड़ोस की फैक्ट्रियों को सुरक्षित किया। इसके बाद आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पा लिया। इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अग्निकांड के दौरान फैक्ट्री के अंदर और बाहर मौजूद आधा दर्जन दो पहिया और चार पहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए। पूरी तरह से आग को काबू पाने में करीब 7 गाड़ियां लग गई।


 76j87v
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *