मेरठ: दिवाली पर पूरे परिवार ने की हर्ष फायरिंग, पिता की लाइसेंस बंदूक पहले अपनी मां को दी फिर भाई और बहन को, पिता और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

मेरठ: दिवाली पर पूरे परिवार ने की हर्ष फायरिंग, पिता की लाइसेंस बंदूक पहले अपनी मां को दी फिर भाई और बहन को, पिता और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

मेरठ में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां पूरा परिवार ही लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक ने बताया कि पुलिस ने हर्ष फायरिंग के मामले में पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शस्त्र और लाइसेंस दोनों को थाने में जमा कराते हुए जब्त कर लिया है। पुलिस शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजने की कार्रवाई कर रही है। मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर का है।


रिटायर्ड फौजी है जगदीश

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि जगदीश रिटायर्ड फौजी है। जिसके खुद के नाम बंदूक का लाइसेंस है। पुलिस की जांच में पहले यह भी आया है कि पहले रिटायर्ड फौजी ने ही दिवाली पर खुशी में फायरिंग की। उसके बाद पत्नी और बेटे ने फायरिंग की। यह वीडियो घर के सदस्य द्वारा ही बनाई गई। वीडियो सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर बेटा राहुल ने लाईसेंस बंदूक से फायरिंग की। उसके बाद बंदूक को अपनी मां को सौंप दिया, लेकिन मां से फायर नहीं हुआ। जिसके बाद राहुल ने नाबालिग बहन को भी बंदूक दे दी


पुलिस ने वीडियो के आधार पर दर्ज किया केस

भावनपुर थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर राहुल और उसके पिता जगदीश पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को भेजेगी। पुलिस ने पड़ोसियों से भी घटना की जानकारी ली है। जिसमें सामने आया है कि दिवाली की शाम छत पर चढ़कर पूरे परिवार ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किए थे।


 jyygsk
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 7fpvlo
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *