सूर्य ग्रहण: दिवाली के बाद आज लगने जा रहा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें इससे संबंधित हर जानकारी

सूर्य ग्रहण: दिवाली के बाद आज लगने जा रहा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें इससे संबंधित हर जानकारी

भारत समेत दुनिया भर में आज सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो वर्ष 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण है। भारत के अलावा ये सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका, मध्य और 


पश्चिमी एशिया, ऐशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और प्रशांत महासागर में दिखेगा। जानकारी के मुताबिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत 25 अक्टूबर की दोपहर 2.29 बजे से शाम छह बजकर 20 मिनट तक रहेगी। 


 

खासबात है कि दिवाली के अगले ही दिन यानी मंगलवार को लगने जा रहे इस सूर्य ग्रहण को भार में भी देखा जा सकेगा। भारत में सूर्य ग्रहण शाम चार बजे से देख सकेंगे। 


बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ हो गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि सूतक काल शुरू होने के बाद नियमों का विधिवत पालन करना चाहिए।


इन शहरों में देख सकेंगे सूर्य ग्रहण

जानकारी के मुताबिक सूर्य ग्रहण को भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। ये पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में शानदार तरीके से देखा जा सकता है। इसे नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा जैसे शहरों में देखा जा सकता है। असम, आइजॉल, डिब्रूगढ़, इम्फाल, इटानगर, कोहिमा, सिबसागर, सिलचर, तामलोंग, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी सूर्यग्रहण नहीं दिखेगा। 


ऐसे लगता है सूर्य ग्रहण

बता दें कि सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आता है। तीनों ही सूर्य ग्रहण के दौरान एक सीध में आ जाते है। वहीं आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक पाता है। जानकारी के मुताबिक अगला सूर्य ग्रहण भारत में वर्ष 2027 को 2 अगस्त के दिन दिखाई देगा। 


गर्भवती महिलओं को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को सूर्यग्रहण को नहीं देखना चाहिए और इस दौरान घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान बाहर निकलने पर गर्भ में पल रहे शिशु पर नकारात्मक असर होता है। इससे बच्चे की सेहत प्रभावित होती है। 


- गर्भवती महिलाएं बाहर जाने से बचें


- सूर्य ग्रहण ना देखें गर्भवती महिलाएं


- गर्भवती महिलाएं ग्रहण शुरू होने से पहले और बाद में स्नान जरुर करें


- ग्रहण के दौरान किसी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल ना करें


- ग्रहण की अवधि के दौरान सोना नहीं चाहिए


इन बातों का भी रखें ख्याल


- सूर्य ग्रहण के दौरान किसी शुभ कार्य को नहीं किया जाता है


- इस दौरान देवी देवताओं की पूजा ना करें


- ग्रहण के दौरान भोजन नहीं पकाना चाहिए और ना ही भोजन का सेवन करना चाहिए


- ग्रहण के दौरान कभी तुलसी के पौधे व अन्य पौधों को स्पर्श ना करें


ऐसा करें


- खाने पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालें


- ग्रहण के दौरान अपने भगवान का स्मरण करना चाहिए


- ग्रहण के असर को कम करने के लिए इस अवधि के दौरान मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए


 vdk383
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 0vrzrh
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *