15 देशों के राजदूतों ने की CM से मुलाकात: योगी बोले- PM मोदी के विजन ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म से रफ्तार पकड़ेगा UP का विकास

15 देशों के राजदूतों ने की CM से मुलाकात: योगी बोले- PM मोदी के विजन ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म से रफ्तार पकड़ेगा UP का विकास

लखनऊ में सोमवार को CM आवास पर 15 राष्ट्रों में तैनात भारत के राजदूतों ने CM योगी से मुलाकात की। इस मुलाकात में UP के विकास, PM मोदी के ट्रिपल-टी वाला मंत्र और उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर बात हुई। इस मौके पर तमाम राजदूतों ने UP के विकास को लेकर अपने अनुभव भी साक्षा किए।


विकास की दौड़ में पिछड़े 8 आकांक्षात्मक जिलों के समग्र विकास के लिए सरकार की कोशिशों की तारीफ की। साथ ही प्रदेश के विकास के लिए अपने सुझाव भी दिए। CM ने विदेशों में तैनात वरिष्ठ राजनयिकों का उत्तर प्रदेश आगमन पर स्वागत किया। CM योगी ने कहा कि राजदूत के रूप में यह सभी विदेशों में भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं।


PM के मंत्र ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म से रफ्तार पकड़ेगा यूपी का विकास

इस मुलाकात में सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए ट्रिपल टी का मंत्र दिया है। ट्रिपल टी यानी ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म। उत्तर प्रदेश इन मंत्रों को आत्मसात कर लगातार आगे बढ़ रहा है। राजदूतों का सहयोग प्रदेश के विकास में सहायक होगा। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आज प्रदेश में 1 लाख 10 हजार हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती की जा रही है। खेती की यह टेक्नीक आभी चतल रही पद्धति की तुलना में नाममात्र की लागत वाली है। हमारी उपज भी नॉन-टॉक्सिक होती है। सरकार अपने कृषि उत्पाद के निर्यात के लिए भी कार्ययोजना तैयार कर रही है।


फरवरी 2023 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष 10-12 फरवरी को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाना है। यह तीन दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट अभूतपूर्व होगा, ऐतिहासिक होगा और नए उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाला होगा। व्यापक निवेश से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे,जिसका सीधा लाभ हमारे युवाओं को मिलेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट वर्ष 2023 तक प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की पूर्ति में सहायक होगा। इसमें राजदूतगणों के सहयोग की भी जरूरत है।


कुशल-प्रशिक्षित युवाओं की विदेशों में है मांग, यूपी में तेज होंगे प्रयास

सीएम ने राजदूतों से कहा कि बड़ी संख्या में प्रदेश के नागरिक दक्षिण-पूर्व एशिया, खाड़ी देशों में प्रवास करते हैं। इनमें बड़ी संख्या अकुशल श्रमिकों की है। अकुशल होने के कारण आमतौर पर उनका पारिश्रमिक भी कम होता है। ऐसे में सरकार इनके कौशल उन्नयन के लिए प्रयासरत है। राजदूतों के सहयोग से ऐसे लोगों को पहचान कर इनके कौशल का विकास करने का काम किया जा सकता है।


दुनिया की खाद्य जरूरतों को पूरा करने में UP की बड़ी भूमिका

सीएम ने कहा कि 25 करोड़ आबादी वाला उत्तर प्रदेश भारत में सबसे बड़ी आबादी का प्रदेश है। यह भारत का हृदय स्थल है। यह भारत की आध्यत्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का स्रोत है। यहां की उर्वर भूमि इस प्रदेश की समृद्धि का मूलाधार है। प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं। हम भारत में खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर हैं। शुगर और एथेनाल का उत्पादन सर्वाधिक यहीं होता है। विभिन्न सब्जियों और फलों के उत्पादन में हम नम्बर देश में प्रथम स्थान पर हैं। आज जबकि दुनिया मे खाद्य संकट की स्थिति है तब प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में न केवल आत्मनिर्भर है बल्कि निर्यात भी कर रहा है।


सीएम से इस मुलाकात में तमाम राजदूतों ने भी अपने अनुभव शेयर किए, आपको उनके अनुभव के बारे में बताते है-


1.राजदूत -अखिलेश मिश्र देश- आयरलैंड अनुभव- 5 वर्ष में यूपी में जो परिवर्तन हुए हैं वो उल्लेखनीय हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन मनोदशा में देखने को मिला है। खासकर हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में परिवर्तन उत्साहित करने वाला है।


2.राजदूत-दिनकर अस्थाना देश- लाओस अनुभव- हमने बहराइच का दौरा किया। यूपी में स्टार्टअप पर काफी अच्छा काम हुआ है। लाओस एक बौद्ध देश है, वहां से बड़ी संख्या में पर्यटकों को उत्तर प्रदेश के बौद्ध तीर्थ स्थल की ओर आकर्षित कर सकते हैं।


3.राजदूत- इंद्रमणि पांडेय देश- जेनेवा अनुभव- यूपी बहुत बड़ी आबादी वाला राज्य है। मैने यहॉं रहने वाले अपने परिजनों से बात की, सभी ने कहा कि यहाँ काफी प्रगति हो रही है। उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव को मैं यूएन में हाइलाइट करने की कोशिश करूंगा।


4.राजदूत- नगमा मोहम्मद मलिक देश-पोलैंड अनुभव - हमने फतेहपुर में एक कॉम्पोसिट विद्यालय का दौरा किया। सबसे बड़ा परिवर्तन लड़कियों के उत्साह में देखने को मिला। यूपी में स्वच्छता पर बहुत कार्य हुआ है।


5.राजदूत- अनवर हलीम देश-जॉर्डन अनुभव - यूपी में कृषि को बहुत अच्छी तरह से पुनर्नियोजित किया गया है। कृषि में नई टेक्नोलॉजी को कैसे समाहित करना है, इसपर अच्छा काम हुआ है। जार्डन का चैम्बर ऑफ कांग्रेस यूपी को लेकर उत्साहित है।


6.राजदूत- सुधाकर दलेलादेश-भूटान अनुभव- यहां प्रशासन में जागरूकता है। दुनिया भर में फैले उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। 


7.राजदूत- नवीन श्रीवास्तव देश-नेपाल अनुभव- मेरे मन मे जो इमेज थी यूपी को लेकर इसमे आमूल चूल परिवर्तन दिखा है। नेपाल के साथ मिलकर टूरिज्म सेक्टर पर कार्य किया जा सकता है।


8.राजूदत- पीयूष श्रीवास्तव देश-बहरीन अनुभव- हमें अपने ओडीओपी प्रोडक्ट को टार्गेटेड करना होगा। गल्फ कंट्री को अगर हम फ़ूड सिक्यॉरिटी की एश्योर सप्लाई दे सकें तो ये हमारे लिए बड़ा हितकारी होगा।


9.राजदूत- अमित कुमार देश-साउथ कोरिया अनुभव -साउथ कोरियन कंपनियां मैन पावर के लिए विदेशों की ओर देख रहे हैं। हम अपने यहँ स्किल डेवलप कर के उनके मैन पावर की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।


10.राजदूत- मनीष चौहान देश-पुर्तगाल अनुभव-पर्यटन के क्षेत्र में बहुत तेजी से कार्य हुए हैं। यूरोप का ज्यादातर पर्यटन पैदल चलने वालों का है। साथ ही सभी को टारगेट करने वाला पर्यटन है। हमें भी यूपी में सबको टारगेट करने वाले पर्यटन पर फोकस करना होगा।


11.राजदूत- नीता भूषण देश-न्यूजीलैंड अनुभव- प्रदेश में जेंडर इक्वलिटी में बहुत ज्यादा कार्य हुए हैं। लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ है। आज उत्तर प्रदेश हर जगह चर्चा में है।


12.राजदूत- राजकुमार श्रीवास्तव देश-क्रोएशिया अनुभव- उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट्स को लेकर बहुत संभावनाएं हैं। पूरे विश्व में भारत आशा की किरण है और भारत के लिए उत्तर प्रदेश उम्मीद की किरण है।


13.राजदूत- ​​​​​​​शुभदर्शिनी त्रिपाठी देश-कजाखिस्तान अनुभव- उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी बढ़ी है। विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक दिशा में काम हो रहा है। बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए बहुत सकारात्मक कदम उठाए गए हैं।


14.राजदूत- डॉ. पंकज शर्मा देश-मैक्सिको अनुभव- हम फार्मा और ऑटोमोबाइल की मैन्यूफैक्चरिंग में बड़े स्तर पर कार्य कर सकते हैं। कृषि क्षेत्र में भी काफी संभावनाएं हैं। होंडुरास के जामो रानो यूनिवर्सिटी की तरह यूपी में विश्वविद्यालय शुरू करना चाहिए।


15.राजदूत- डॉ. राजेश रंजन देश-बोत्सवाना अनुभव- उत्तर प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को लेकर बहुत सम्भावनाएं हैं। विश्व के एग्रीकल्चर डिमांड को यूपी बहुत हद तक पूरा कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हमारे पास बड़ा में पावर है, खासकर कला के क्षेत्र में दुनियाभर में टीचर्स की डिमांड है, जिसे यूपी पूरा कर सकता है।


 gsu9gn
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 p1jk2k
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *