CM बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

CM बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

CM योगी ने आज यानी बुधवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इससे पहले सुबह CM ने बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा लखनऊ में की। बैठक में सरकार के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। CM ने अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही मंत्रियों को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्राउंड पर जाने को कहा। राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। CM ने कहा कि जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम को एक्टिव करें।


25 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित CM

CM योगी ने कहा, वर्तमान में प्रदेश के 15 जिलों में 1500 से अधिक गांवों की लगभग 25 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। इन सभी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF,SDRF,PAC की टीमें तैनात की गई हैं। संबंधित अधिकारी फसल नुकसान का आंकलन जल्द करें। हर प्रभावित किसान को मदद मिलनी चाहिए। योगी बोले मंत्री समूह करें बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा

CM ने निर्देश दिए हैं कि मंत्री समूह अपने प्रभार वाले मंडलों और जिलों में तत्काल पहुंचे। वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों को और बेहतर बनाने में सहयोग करें। CM ने अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली, सर्पदंश और डूबने से हुई मौतों पर दुख जताया। दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को मिलने वाली राहत राशि तुरंत दिए जाने और घायलों का इलाज कराने के निर्देश दिए।


इन जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM

CM योगी आज अयोध्या में है। वह अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इन इलाकों में बाढ़ की स्थिति देखेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर पीड़ितों को राहत सामग्री देने की व्यवस्था जानेंगे। जमीनी हालत कैसे हैं और अधिकारी किस तरह की व्यवस्था इन इलाकों में कर रहे हैं, इसको लेकर वहां के अधिकारियों से भी बात कर उन्हें निर्देश देंगे।


अयोध्या में घुसा सरयू का पानी, खतरे के निशान से 108 सेमी. ऊपर जलस्तर

अयोध्या में सरयू अपने बिकराल रूप में हैं। गांव से लेकर शहर तक अब बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई कॉलोनियों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सरयू नगर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। सरयू खतरे के निशान से 108 सेमी. ऊपर बह रही है। हर घंटे एक सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ रहा है। जिले की तीन तहसीलों के 26 गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। एक ओर जहां लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है, वहीं रेस्क्यू टीमें गांव खाली कराने में लगी हैं

15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, आगरा-गाजियाबाद में धुंध रही

UP के मौसम विभाग ने बुधवार को 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बीते 24 घंटे में 10.2 मिलीमीटर बारिश पूरे प्रदेशभर में रिकॉर्ड की गई। यह औसत अनुमान से 1% होने से 978% ज्यादा है। वहीं, आगरा-गाजियाबाद में आज सुबह धुंध छायी रही। लखनऊ सहित अधिकांश शहरों में सुबह से धूप निकली है।


इन जिलों में सामान्य बारिश की संभावना

UP के बाराबंकी, बहराइच, लखनऊ, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, गोंडा, बरेली, हाथरस, महोबा, जालौन और इसके आसपास के कुछ जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है।


UP में 37 साल का टूटा रिकॉर्ड

अक्टूबर में बारिश ने 37 साल का रिकार्ड़ तोड़ दिया है। अक्टूबर माह में 12 दिनों में ही सामान्य से 700% अधिक बारिश हो गई। यानी 137.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश से फायदा होने की जगह फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों की जरूरत के समय जून, जुलाई और अगस्त में करीब 37% बारिश कम हुई थी। पानी की जरूरत खत्म होने के बाद सितंबर के आखिरी दिनों में 52% अधिक बारिश हो गई।

कल से मौसम साफ होगा

बारिश अब थमने वाली है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने जानकारी दी है कि बुधवार को हल्की बारिश होगी। इसके बाद धीरे धीरे मौसम साफ हो जाएगा। गुरुवार से धूप निकलेगी और तापमान भी सामान्य की स्थिति में आ जाएगा।


अब अन्य शहरों में मौसम कैसा है, बताते हैं

​​​​​​​बारिश के बाद दो मंजिला मकान भरभरा कर गिरा


मेरठ के लिसाड़ीगेट में बुधवार दोपहर दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि मकान की चपेट में कोई आया नहीं। मकान के अगले हिस्से में 3 दुकानें भी गिर गईं। इससे पहले सुबह के समय इस मकान की दुकान की दीवार खिसक गई थी।वासिक जैदी का लिसाड़ीगेट क्षेत्र में गोल्डन कॉलोनी में दो मंजिला मकान है। मकान के अगले हिस्से में 3 दुकानें बनी हुई थी। पिछले 4 दिन से लगातार बारिश होने के चलते बारिश का पानी दीवार में चला गया। इसी के चलते आज सुबह दुकान की एक दीवार गिर गई। दोपहर को मकान भी भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर लिसाड़ीगेट पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी नहीं है।


आगरा में सीजन की पहली धुंध छाई

आगरा में बुधवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो बाहर का नजारा देखकर चौंक गए। अक्टूबर में बारिश के बाद सीजन की पहली धुंध छाई थी। चारों तरफ धुंध की चादर दिखाई दे रही थी। सुबह-सुबह वाहन चालकों को धुंध के चलते हेड लाइट जलानी पड़ी। इसके साथ तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।


यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेव-वे पर दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार भी धुंध के चलते धीमी पड़ गई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। दो दिन की छुट्‌टी के बाद बुधवार को स्कूल जाने वाले बच्चे भी धुंध देखकर रोमांचित हो उठे। तापमान में गिरावट आने के चलते छोटे बच्चों को अभिभावकों ने गर्म कपडे़ पहनाकर स्कूल भेजा है। बुधवार सुबह 8 बजे 21 डिग्री सेल्सियस तापमान था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मेरठ में तेज धूप, दो दिन हल्की बारिश के आसार

मेरठ में बुधवार सुबह से मौसम साफ है। आसमान में सुबह से तेज धूप निकली है। इससे पहले 4 दिन तक जिले में लगातार बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार और गुरुवार को मेरठ और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। जहां 10 से 17 मिलीमीटर तक की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25°C रहेगा।


झांसी में अगले तीन दिन बारिश की संभावना नहीं, निकली धूप

झांसी में आज सुबह से मौसम साफ है। सुबह से हल्की धूप निकली है। बीच-बीच में हल्के बादल छा रहे हैं। पिछले 4 दिनों से बारिश हो रही थी। कल शाम को भी बारिश हुई थी। मंगलवार को 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जबकि पिछले दस दिनों में 71.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।


 7cpjyo
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 28edrp
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *