झांसी में लापता बच्चे का कुएं में शव मिला: खेलते हुए लापता हो गया था 6 साल का निखिल

झांसी में लापता बच्चे का कुएं में शव मिला: खेलते हुए लापता हो गया था 6 साल का निखिल

झांसी के पिछोर गांव में लापता हुए 6 साल के बच्चे का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था और खेलते हुए लापता हो गया। करीब 5 घंटे बाद शव कुएं में मिला है। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि बच्चा खेलते हुए कुएं में गिर गया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से भी मना कर दिया।

घर के बाहर खेल रहा था बच्चा

नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत पिछोर निवासी नरेंद्र सिंह तोमर का 6 साल का बेटा निखिल उर्फ लड्डू पहली कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार शाम करीब 5 बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह घर से करीब 200 मीटर दूर कुएं के पास पहुंच गया। इसके बाद वह खेलते हुए कुएं में गिर गया। परिजनों ने देखा तो बच्चा नजर नहीं आया। इसके बाद आसपास के एरिया में तलाश की गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को सूचना दी गई।

SSP मौके पर पहुंचे

रात को गांव के लोगों ने बताया कि बच्चे को कुएं के पास देखा गया था। इसके बाद कुएं में तलाश की गई तो बच्चे की लाश मिली। कुएं में लाश मिलने के बाद SSP राजेश एस समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

एसपी सिटी आरएस राय ने बताया कि बच्चे के गुम होने की सूचना पर पुलिस तलाश में जुटी थी, तभी कुएं में बच्चा बरामद होने की खबर मिली। परिजनों ने बताया कि अचानक खेलते समय बच्चा कुएं में गिर गया।

मां की हो चुकी है मौत

पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वह अपने ताऊ के पास रह रहा था। बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।


 cu59s6
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 s9haco
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *