निराला नगर में हुई डांडिया नाइट में बंगाली और गुजराती संस्कृति की झलक दिखी

निराला नगर में हुई डांडिया नाइट में बंगाली और गुजराती संस्कृति की झलक दिखी

होटल रेगनेंट में शुक्रवार शाम इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा की ओर से डांडिया महोत्सव हुआ। मेयर संयुक्ता भाटिया ने उद्घाटन किया। शहर वासियों ने परिवार सहित पहुंचकर इसे यादगार बना दिया। हर हाथों में डांडिया लिए लोग थिरकते दिखे। बंगाली और गुजराती संस्कृति दिखी। इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा की अध्यक्ष दीक्षा जैन और सचिव प्रिया जालान ने मुख्य अतिथि संयुक्ता भाटिया एवं इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा विनय कुमार सिंघल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा लाए गए समान भी प्रदर्शित किए गए। एनजीओ संस्थानों को सहायता राशि एवं सिलाई मशीनें दी गई। हाथ से बने सामान को भी प्रदर्शित किया गया।


 7mcu5l
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 ghmjfv
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *