कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को UP में पार्टी की इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित हुए

कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को UP में पार्टी की इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित हुए

कांग्रेस पार्टी में इन दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर घमासान जारी है। केएन त्रिपाठी का आवेदन खारिज होने के बाद अब मुख्य मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच ही है। कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा ये तो आगे पता चलेगा लेकिन उससे पहले ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष मिल गया है। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में आने वाले बृजलाल खाबरी को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। कांग्रेस ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी की है।

कांग्रेस की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार बृजलाल खाबरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष होंगे। उनके साथ ही नकुल दुबे वीरेंद्र चौधरी अनिल यादव योगेश दीक्षित अजय राय व नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में निराशाजनक परिणाम आने के बाद अजय कुमार लल्लू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके करीब छह महीने बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी यूपी की प्रभारी रह चुकी हैं। लेकिन उनकी लगातार सक्रियता के बावजूद कांग्रेस को प्रदेश में केवल दो सीटें हासिल हुईं थीं। 


 fr6var
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 zk1ktc
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *