आगरा में चोरी के युवक को दी तालिबानी सजा, ऑटो का पहिया खोलते हुए पकड़ा था

आगरा में चोरी के युवक को दी तालिबानी सजा, ऑटो का पहिया खोलते हुए पकड़ा था

आगरा में चोरी के आरोप में युवक के साथ बर्बरता की गई। ग्रामीणों ने युवक के दोनों हाथ पोल से बांध दिए। इसके बाद उसकी पिटाई की। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जो वायरल हो रहा है। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मलपुरा के धनौली गांव निवासी निरुपत सिंह की जगनेर रोड पर सब्जी की दुकान है। निरुपत का बेटा आकाश ऑटो चलाता है। रात को वो अपना ऑटो दुकान के बाहर खड़ा करके चला गया। बताया गया है कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे खटपट की आवाज हुई। आवाज सुनकर निरुपत की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो एक युवक ऑटो का पहिया खोल रहा था। उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवक भागने लगा। आसपास के लोगों ने भागकर युवक को पकड़ लिया। पोल से बांध दिया लोगों ने युवक को पकड़ लिया। वहीं पर दुकान के बाहर टीनशेड के पोल से युवक को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद युवक की पिटाई लगाई गई। युवक बचने के लिए गुहार लगाता रहा। बताया गया है कि सुबह के समय वहां से पुलिस की गाड़ी निकल रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को रोक लिया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए थानाध्यक्ष मलपुरा को फोन किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।


 fpemol
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 rfvrm2
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *